Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पुलिस आफिस का निरीक्षण कर रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश

  • एसपी अभिषेक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस आफिस के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सभी प्रकोष्ठों का गहणता से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने महिला सम्मान प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट, सीसीआर/डीसीआर (कन्ट्रोल रूम) का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान शाखाओं में मौजूद अधिकारी/ कर्मचारियों से रूबरू होकर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी की गई। साथ ही सर्वसंबन्धित को कार्य के प्रति और अधिक सजग रहकर अद्यावधिक रखने के लिए कहा गया । इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर बिजेन्द्र भडाना, क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img