Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Meerut Breaking News: क्राइम पेट्रोल-मोस्ट वांटेड जैसे सीरियल में काम कर चुके अभिनेता ललित मनचंदा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज मंगलवार को मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, बालीवुड एक्टर ललित मनचंदा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, वह रविवार को अपने कमरे में सोने गए थे और फिर बाहर नहीं निकले। सुबह के समय उनके परिजन उन्हें उठाने पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उधर,सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फांसी लगाकर दी जान

जिसके बाद बीते दिन सोमवार की शाम को अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। टीवी कलाकार ललित मनचंदा ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लादनगर स्थित अपने भाई के आवास पर सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इन सीरियल में कर चुके हैं काम

वह इंडिया मोस्ट वांटेड, क्राइम पेट्रोल, मर्यादा, झांसी की रानी और ये रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई सीरियल में सहायक अभिनेता के रुप में काम कर चुके थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img