Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सोमवार तक जिला योजना का खाका तैयार करने के निर्देश

  • मुख्य विकास अधिकारी योजना संरचना के लिए की मीटिंग

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला योजना वर्ष 2021-22 की संरचना तैयार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मंथन किया। इस दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को दो दिन के अंदर संशोधित जिला योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला योजना की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वर्ष 2021-22 की वार्षिक जिला योजना तैयार करने के लए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी द्वारा संकलित पुस्तिका के आधार पर एक-एक कर सभी विभागों द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर बनाई गई विकास योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाई गई त्रुटियों को जनपद स्तरीय अधिकारियों से मौके पर ठीक कराया गया।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दो दिनों के अंदर संशोधित विकास योजना 2021-22 तथा वर्ष 2020-21 में योजना वार अवमुक्त तथा व्यय की गई धनराशि की सही सूचना पूर्ण करते हुए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कृषि उप निदेशक शिव कुमार केसरी, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी कुमारी लक्ष्मी देवी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img