Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

रुक-रुककर बारिश जारी, तीसरे दिन भर बरसे बदरा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मंगलवार और बुधवार को दो दिन झमाझम बारिश हुई है। जिससे शहर व देहात क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। गुरुवार को तीसरे दिन सुबह के समय मौसम साफ हो गया था और हल्की धूप के साथ उमस पैदा हो गई थी लेकिन करीब 11 बजे अचानक ही आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी का यह सिलसिला शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा।

बूंदा बांदी से कीचड होने के चलते फिसलन पैदा हो गई जिस कारण पैदल चलने वाले लोगों व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पडा। शहर के गांधी चौक स्थित सब्जी मंडी में बारिश के चलते कीचड फैल जाने से कई लोग गिरने से बाल-बाल बच गए।

वहीं रेलवे रोड पर भ्रर सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी रही। लोग बारिश के बीच ही बाजारों में खरीददारी करने के लिए पहुंचे, हालांकि लोगों ने छातों का भी प्रयोग किया लेकिन अधिकांश लोग बिना छाते के ही बारिश में भागते हुए नजर आए। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं गांवों में भी खेतों में बरसात का पानी भरा नजर आया। बारिश के लगातार जारी रहने से किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img