Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कार्यों की जांच पर कमिश्नर सख्त

  • आयुक्त ने किया कलेक्ट्रट का निरीक्षण, साफ-सफाई व पत्रावली रखरखाव पर जतायी संतुष्टि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने शनिवार को कलेक्ट्रट का निरीक्षण किया। आईजीआरएस प्रकरणों में डिफाल्टर संदर्भों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने व जनपद की रैकिंग सुधारने के लिए कहा। आयुक्त ने कलक्ट्रेट की साफ-सफाई व पत्रावली रखरखाव पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की तथा कहा कि पत्रावलियों में कोई भी आवेदन या कार्य लंबित न रखे तथा निर्देशित किया कि नगर निकायों के कार्यों को गंभीरतापूर्वक लें तथा निर्माण कार्यों की जांच ठीक प्रकार से कराये।

आयुक्त ने राजस्व अभिलेखागार कक्ष का निरीक्षण करते हुये वहां खतौनियों की पत्रावलियां निकलवाकर देखी। पत्रावलियों को सिल्वर फिश से बचाने की पूर्ण व्यवस्था करें। उन्होंने वहां 1857 के संरक्षित अभिलेखों के बारे में जानकारी लेते हुये फारसी अनुवादकों के माध्यम से जानकारी लेने के लिए कहा। आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया।

उनके संज्ञान में आया कि कलेक्ट्रट में वर्तमान में 114 कर्मचारी कार्यरत है। उन्होंने पत्रावलियों को भी देखा तथा कहा कि पत्रावलियों में कोई भी आवेदन या कार्य लंबित न रखे। आयुक्त ने सामान्य लिपिक पटल का निरीक्षण कर संबंधित लिपिक से कर्मचारियों की प्रोन्नति संबंधी जानकारी ली व विभागीय कार्रवाई से संबंधित पत्रावलियों की जानकारी ली।

10 28

आयुक्त ने सहायक सामान्य लिपिक पटल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेतन लिपिक द्वितीय पटल पर कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रोविडेंट फंड व एनपीएस कटौतियों से संबंधित पत्रावलियों को भी देखा तथा कहा कि रिकार्ड को अद्यतन रखा जाये। उन्होंने राजस्व सहायक प्रथम व द्वितीय पटल का भी निरीक्षण किया।

आयुक्त ने न्यायिक सहायक प्रथम पटल के निरीक्षण के दौरान गैंगस्टर ऐक्ट से संबंधित कार्रवाई की पत्रावली को भी देखा। उन्होंने न्यायिक सहायक द्वितीय पटल का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने नगर पंचायत लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान 14वें वित्त आयोग व 15वे वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों को देखा तथा कहा कि नगर निकायों के कार्यों को गंभीरतापूर्वक लें तथा निर्माण कार्यों की जांच ठीक प्रकार से कराये।

आयुक्त ने शस्त्र अनुभाग के निरीक्षण के दौरान एनडीएएल/एएलआईएस साफ्टवेयर का एक्सेस पुलिस थानों में भी कराने के लिए कहा। आयुक्त ने नजारत अनुभाग, नायब नाजिर प्रथम व द्वितीय पटल का भी निरीक्षण किया तथा भूलेख लिपिक से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में किसानों को कितना व किस प्रकार लाभ दिया जा रहा है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने डीएलआरसी पटल का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने कलक्ट्रेट की साफ सफाई व पत्रावली रखरखाव पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

कमिश्नर के निरीक्षण से पूर्व हटाई गई दुकानें

कमिश्नर के निरीक्षण का खौफ कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को साफ-साफ दिखाई दिया। रोजाना जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगने वाली दुकानें शनिवार सुबह को ही हटा दी गई। जिस वक्त कमिश्नर ने वहां का निरीक्षण किया वहां कोई दुकान नहीं थी।

बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने रोजाना अस्थाई रूप से दुकानें लगी रहती हैं। इन दुकानों पर असला लाइसेंस बनवाने के लिये आवेदन करने का फार्म व अन्य फार्म मिलते हैं। दुकानदार सुबह ही कुर्सी मेज लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बैठ जाते हैं, लेकिन शनिवार को यहां कोई दुकान नहीं थी। दुकानदारों को कमिश्नर के निरीक्षण से पूर्व ही हटा दिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img