जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया है। जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में गुजरात टाइटंस के बाद चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
बता दें कि पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।
पंजाब के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन शिखर धवन ने बनाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 60 रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 42 रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाए। वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 36 और ध्रुव जूरेल ने 32 रन की पारी खेली।
That's that from Match 8. @PunjabKingsIPL win their second game on the trot as they beat #RR by 5 runs.
Scorecard – https://t.co/Cmk3rElYKu #TATAIPL #RRvPBKS #IPL2023 pic.twitter.com/R9j1jFpt5C
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2023

