Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आईपीएल सट्टे का बाजार गर्म, पुलिस चौकन्नी

  • शहर के कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आईपीएल में लगाया जाता है सट्टा
  • हाल ही में लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सट्टेबाज के लगे थे पोस्टर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) सीजन-15 शनिवार से शुरू हो चुका है। शहर में हर क्रिकेट मैच में करोड़ों रुपये का सट्टा लगने वाला है। जिसे देखते हुए शहर का सट्टा बाजार काफी गर्म है। सटोरियों ने लोगों को ठगने के लिए बिसात जमा ली है। वहीं, पुलिस ने भी सटोरियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने टेक्नीकल सर्विलांस सिस्टम को अलर्ट कर दिया है।

मेरठ शहर क्रिकेट सट्टे का बड़ा गढ़ बन चुका है। यहां कई बड़े सट्टेबाज सक्रिय है जो हर क्रिकेट में मोटा सट्टा लगवाते है। इन सट्टेबाजों ने गली-गली में अपने गुर्गे और ग्राहकों का जाल बिछाया हुआ है। आईपीएल शुरू होते ही इनकी दिवाली शुरू हो जाती है। सटोरियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और पुलिस से बचने के लिए अपने सुरक्षित ठिकाने, ग्राहक और गुर्गे भी सेट कर लिए हैं। अब शहर में सटोरियों का बड़ा अवैध कारोबार शुरू हो चुका है।

दिल्ली जैसे बड़े शहरों में बैठकर बुकी बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं। इनका जाल इस कदर फैला हुआ है कि छोटे-छोटे शहरों में भी आईपीएल में सट्टे का काम करा रहे है। शहर में कई सालों से आईपीएल में बड़े स्तर पर सट्टा लगा जा रहा है। हालांकि शहर पुलिस हर बार बड़ी कार्रवाई करती है और आईपीएल में सट्टा लगाने वालों पर शिकंजा भी कसती है, लेकिन इसके बावजूद यह अवैध कारोबार थमने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है।

पुलिस ने कुछ वर्षों पहले दिल्ली रोड स्थित होटल पॉम ग्रीन और क्रोम में छापेमारी कर बड़े स्तर पर चल रहा सट्टा पकड़ा था और मौके से कई सट्टेबाजों को भी हिरासत में लिया था। होटलों में छापेमारी लगने के बाद सट्टेबाजों ने अस्थाई ठिकाने बना लिए गए हैं।

ये हैं सटोरियों के ठिकाने

कोतवाली थाना क्षेत्र में जत्तीवाड़ा, सराफा बाजार, कंकरखेड़ा, सदर और बागपत रोड की कुछ कॉलोनियों समेत लिसाड़ी गेट के अहमदनगर, श्यामनगर और इस्लामाबाद सट्टेबाजों के बड़े ठिकाने है।

कई ठिकाने है पुलिस की रडार पर

आईपीएल में सट्टे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। इस आईपीएल में जिले के कई ठिकाने पुलिस की रड़ार पर हैं। पुलिस ने इन सटोरियों की धरपकड़ के लिए सभी थानों की स्पेशल और साइबर सेल को अलर्ट रहने के आदेश दिए है। जिसके बाद टेक्नीकल सर्विलांस के माध्यम से सटोरियों पर निगरानी शुरू कर दी गई है।

प्रह्लाद नगर में लग चुके हैं पोस्टर

आईपीएल सीजन-15 के खिलाड़ियों पर बोली लगने के बाद प्रह्लाद नगर में एक व्यक्ति के नाम और मोबाइल नंबर के साथ आईपीएल में सट्टा लगवाने के लिए पोस्टर चस्पा हो चुके है। आईपीएल में सट्टा लगवाने के पोस्टर चस्पा होने से पुलिस में खलबली बच गई थी। हालांकि पुलिस के जांच पड़ताल करने पर पता चला था कि किसी ने रंजिशन इन पोस्टरों को चस्पा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img