जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसीए भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनोंए ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने ए पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
आईआरसीटीसीए क्षेत्रीय कार्यालयए लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए पुनः लखनऊ से लद्दाख वाया नई दिल्ली भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज 06 रात्रि एवं 07 दिन का लांच किया जा रहा है। टूर की तिथियां निम्नलिखित हैः
दिनांक 08.09.2024 से 14.092024 तक
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान.पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप एवं मठ दर्शनए शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम दिस्कीत हुण्डर व तुर्तुक गाव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द्व पेन्गान्ग झील का भ्रमण कराया जायेगा।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0. 60100/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0. 55100/-प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0. 54600/- है। माता.पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0. 53300/- बेड सहित एवं मूल्य रू0. 48400/-. बिना बेड के होगा।
इसमे LTC सुविघा भी उपलब्घ है। इस पैकेज की बुकिंग ष्पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
कानपुर: 8287930927/ 8287930930
लखनऊ: 8287930911/7988676189/ 8287930902
अजीत कुमार सिन्हा
मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक
आईआरसीटीसी
उ0क्षे0 लखनऊ

