Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

2027 तक एयरपोर्ट लुक में नजर आएगा सिटी स्टेशन

  • दिल्ली मंडल डीआरएम सुखविंदर सिंह ने एलईडी स्क्रीन पर 252 करोड़ की योजना का दिया प्रजेंटेशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिटी स्टेशन एयरपोर्ट जैसा खूबसूरत बनाने और उस पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की 252 करोड़ की योजना का रेलवे के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष एलईडी स्क्रीन पर प्रजेंटेशन दिया। सांसद, पूर्व सांसद, कैंट विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए। डीआरएम दिल्ली मंडल सुखविंदर सिंह ने 2027 में सिटी स्टेशन एयरपोर्ट के लुक व सुविधाओं के साथ जनता को समर्पित करने का भरोसा दिलाया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 26 फरवरी को अमृतकाल स्टेशन योजना में देशभर के जिन 554 स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना का वर्चुअल उद्घाटन किया था, उसमें मेरठ को भी शामिल किया गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने हाल ही में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर 252 करोड़ रुपये की योजना को अमली जामा पहनाने से पहले क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सुझाव लेने का आग्रह किया था। रेलमंत्री के आदेश पर शनिवार को डीआरएम सुखविंदर अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ मेरठ आए। सर्र्किट हाउस में आर्केटेक्ट गुंजन अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष एलईडी स्क्रीन पर प्रजेंटेशन दिया।

बताया कि सिटी स्टेशन का कुल एरिया 52 एकड़ का है, जिसमें 22 एकड़ का यार्ड है। 12500 मीटर एरिया में बने सिटी स्टेशन पर रोजाना लगभग 35 हजार यात्रियों की आमद होती है। वर्ष 2047 तक यह संख्या 66,900 होने की संभावना है। यात्री बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को लाने ले जाने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी, इसलिए उनके आने जाने के लिए चौड़े रास्ते बनाए जाएंगे। एक ओर से वाहन आएंगे, दूसरी ओर से जाएंगे। पिक एंड ड्राप एरिया, पार्किंग एरिया बढ़ा किया जाएगा। 150 थ्रीव्हीलर, 100 कारे, व बसों को खड़े होने की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी वाहनों की एंट्री से पूर्व स्क्रीनिंग होगी। वीआईपी ड्रॉप आफ भी बनेगा।

सुंदर बनाने के लिए फ्रंट में लैंडस्केप बनेगा। रेलवे के सभी दफ्तर एक जगह बनेंगे। स्टेशन के पीछे एक रोड और सेकेंड एंट्री, प्लेटफार्म, टिकट विंडो बनाएंगे। वहां भी पार्किंग होगी, ताकि रोहटा रोड की ओर से यात्री स्टेशन वहीं से आ जा सकें। स्टेशन पर एक रास्ते से यात्री एंट्री करेंगे और दूसरे से जाएंगे, ताकि आपस में टकरा न सकें। स्टेशन पर कोंकोर्स फूड कोर्ट बनेगा, पेड लाउंच होंगे। सभी एसी होंगे। वेटिंग ऐरिया बहुत बड़ा बनेगा, जिसमें 500 यात्री बैठ सकेंगे, इसमें रेस्टोरेंट भी बनेगा। स्टेशन पर 1857 से 1947 तक की क्रांति की झलक भी आर्ट वर्क के रूप में देखने को मिलेगी।

1910 से 2020 तक क्या-क्या विकास हुआ, इसकी भी झलक नजर आएगी। स्टेशन पर होटल भी बनेगा, जिसमें रिटायरिंग रूम की तरह लोग घंटों के लिए रुककर आराम कर सकेंगे। डीआरएम ने बताया कि जो सुझाव आए हैं, उन्हें शामिल करके शीघ्र प्रस्ताव तैयार करके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। 2027 में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज आदि मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों के सुझाव

सांसद अरुण गोविल ने सुझाव दिया कि रामायण काल की स्मृतियों की झलक भी पेश की जाए। मेरठ से जुड़े सभी इतिहास की झलक स्टेशन पर आर्ट के जरिए प्रदर्शित की जाए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि बागपत रोड, रोहटा रोड से स्टेशन के पीछे की साइड सड़क बनाई जाए। केसरगंज माल स्टेशन से संगम, नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस को चलाया जाए। इससे स्टेशन पर ट्रैफिक कम होगा। उन्होंने पार्किंग एरिया को और बड़ा करने को कहा।

पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्पोर्ट्स के साथ कैंची, बैंड, ज्वेलरी, प्रिंटिंग उद्योग बहुत बड़ा है, इन सबकी झलक स्टेशन पर प्रदर्शित की जाए। शहर महाभारतकालीन का इतिहास भी मेरठ से जुड़ा है। इसकी झलक भी पेश की जाए। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई देर से पहुंचे। उन्होंने डीआरएम से 2027 के चुनाव से पूर्व स्टेशन को बनाकर समर्पित करने का सुझाव दिया। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने जम्बूदीप के इतिहास की झलक पेश करने व वाहनों के स्टेशन के फ्रंट साइड से बैक साइड तक जाने के लिए अंडरपास बनवाने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img