जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा शिलॉंग, चेरापूॅंजी मायलॅंाग, डौकी, काजीरंगा एवं गुवाहटी भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 19.12.22 से 25.12.22 तक 06 दिन एवं 05 रात्रि का लॉंच किया जा रहा है। इस टूर में या़ित्रयों को लखनऊ से गुवाहटी जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है।
खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है। इस यात्रा के दौरान चेरापॅूंजी मे मॉंॅस्मई गुफा, 07 सिस्टर वाटर फाल्स, नोहकलिकाई वाटर फाल्स एवं एलीफेंटा वाटर फाल्स, शिलांॅंग में एशिया का सबसे स्वच्छ गॉंव मावल्यन्नॉंग का भ्रमण, डौकी, काजीरंगा नेशनल पार्क डॉन वास्को म्यूजियम, यूमियाम लेक, गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन एवं स्थानीय भ्रमण कराया जायेगा।
इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने हेतु ब्रेकफास्ट एवं डिनर की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जायेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-39,999/- प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0-37,200/-है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चा का पैकेज मूल्य रू0-31500/- (बेड सहित) होगा।
इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है एवं बुकिंग ष्पहले आओ पहले पाओष् आधार पर की जाएगी।
इच्छुक व्यक्तियों द्वारा कानपुर रेलवे स्टेशन एवं लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट ूूूण्पतबजबजवनतपेउण्बवउ से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती हैे।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये सम्पर्क करें रू. लखनऊ- 8287930911/8287930902

