Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बाबरी थाना को दिया अंतर्राष्ट्रीय मानक संस्था ने आइएसओ सर्टिफिकेट

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद के बाबरी थाने को अन्तर्राष्ट्रीय मानक संस्था ने आडिट के उपरांत मानकों पर पूर्णतया सफल पाए जाने पर आईएसओ सर्टिफिकेट दिया है।

एसपी सुर्कीति माधव के कुशल निर्देशन में थाना बाबरी नेमचंद सिंह द्वारा मय पुलिस टीम के अथक प्रयास के चलो अंतर्राष्ट्रीय मानक संस्था आईएसओ के आडिट के उपरांत मानकों के समस्त बिंदुओं पर खरा उतरने पर सर्टिफिकेट दिया गया।

मानकों विवेचनाओं के सही समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना, पुलिस का आमजन के साथ मृदु एवं सहयोगत्मक व्यवहार, पुलिस की गुणवत्ता परक कार्य शैली, अधिकारी/कर्मचारीगणों के उत्तम आवासीय गुणवत्ता, भोजनालय/पेयजल/शौचालयों की गुणवत्ता, अभिलेखों का रखरखाव, अपराधियों को बंदी गृह में रखने की गुणवत्ता, थाना परिसर का सौन्दर्यकरण, वृक्षारोपण, जिम, खेल ग्राउन्ड व वाटिका आदि। थाना बाबरी पर उपरोक्त सभी निर्धारित बिन्दुओं पर आईएसओ सर्टिफिकेट के मानकों पर पूर्णतया सफल पाया गया। रविवार को क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमित सक्सैना को आईएसओ सर्टिफिकेट दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img