- सैंट आरसी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया होली पर्व
- जसवंत सैनी ने कहा कि होली का पर्व रंगों व खुशियों का पर्व
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के सैंट आरसी कांवेट स्कूल में भाजपा नगर मंडल द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में होली का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
प्रदेश पिछले चार वर्षो में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रविवार को शहर के सैंट आरसी स्कूल में भाजपा नगर मंडल द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, नगर अध्यक्ष मीनू संगल ने नगर पालिका परिषद शामली के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद संगल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर जसवंत सैनी ने कहा कि होली का पर्व रंगों व खुशियों का पर्व है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सभी त्यौहारों को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, जिसका सबूत अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर है। प्रदेश की योगी सरकार में नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। गुंडाराज जड से खत्म हो चुका है और यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हो सका है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों ने फूलों की होली खिलाई।
इस मौके पर हरबीर मलिक, प्रसन्न चैधरी, पवन तरार, मृगांका सिंह, मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, सतीश धीमान, रामनिवास सैनी, मनोज रूहेला, गीता वालिया, भावना सैनी, उमेश संगल, सन्नी शर्माद्व संजीव लोहान, अमित उपाध्याय, नीरज जाटव, योगेन्द्र निर्वाल, पीयूष सैनी, शशि अरोरा, सुधा चैधरी, पंकज गुप्ता, मनोज आर्य, अनुराग गोयल, सुनील सैनी, सलमान खुर्शीद आदि मौजूद रहे।

