Saturday, February 28, 2026
- Advertisement -

World News: इस्राइल का ईरान पर रॉकेट हमला, तेहरान समेत कई स्थानों को बनाया निशाना, आपातकाल घोषित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिलली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल ने तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाया गया है और तेहरान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। इस्राइल ने इन हमलों का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसकी सेना द्वारा एक के बाद एक रॉकेट दागे जाते हुए दिखाए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्राइल में सायरन बजने लगे हैं, क्योंकि वहां मिसाइल हमलों की आशंका जताई गई है। ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाके हुए हैं और आसमान में घना धुआं भी उठता हुआ देखा गया। इस्राइल ने ईरान के मंत्रालयों को निशाना बनाया है। इस स्थिति के मद्देनजर, इस्राइल ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

ईरान पर पूर्वव्यापी हमला शुरू

इस्राइल ने ईरान के खिलाफ प्री-एम्पटिव अटैक यानी पूर्वव्यापी हमला शुरू कर दिया है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने एक बयान में पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति’ घोषित की है। पूर्वव्यापी हमला वह सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई होती है, जो दुश्मन द्वारा हमला करने से पहले की जाती है, ताकि दुश्मन को कमजोर किया जा सके या खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

इस्राइल में सभी स्कूल बंद, हवाई सीमा बंद

हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही, घरों से काम करने की सलाह दी गई है। आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्स) ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमले हो सकते हैं। इस्राइल ने अपनी हवाई सीमा को भी बंद कर दिया है। इस्राइल के मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। मीडिया ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: कानपुर सेंट्रल स्टेशन को उड़ाने की दूसरी धमकी, 36 घंटे में मिली नई सूचना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: 'कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here