Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

UP Weather Update: नवंबर में नहीं पड़ेगी ठंड! अक्टूबर में 144% ज्यादा बारिश, बरसेगा आसमान?

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: इस बार मौसम ने करवट तो ली है, लेकिन ठंड की दस्तक अब भी दूर है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, नवंबर की रातें गर्म रहेंगी और तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

दिवाली के बाद भी नहीं आई ठंड

आम तौर पर दिवाली के बाद सर्दी अपनी दस्तक दे देती है,लेकिन इस बार मौसम का मिज़ाज कुछ बदला हुआ है। पिछले वर्षों में दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान 14°C तक गिर जाता था, जबकि इस बार यह 19–20°C के बीच बना हुआ है। इसका मतलब है कि नवंबर की शुरुआत में रातें अभी भी गर्म महसूस होंगी।

नवंबर में औसत से ज्यादा बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना (La Niña) की स्थिति बनी हुई है।
इसके चलते नवंबर महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। बारिश के कारण दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

तीन दिन बाद थोड़ी धूप, फिर बादलों ने ली जगह

बीते तीन दिनों से आसमान पर बादलों का डेरा था। शुक्रवार सुबह कुछ देर धूप निकली, लेकिन दोपहर तक फिर बादल छा गए। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 26.8°C, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है।

अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश — 144% ज्यादा

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर महीने में 144% अधिक बारिश दर्ज की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img