Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

आईटीबीपी के जवानों ने 12 घंटे तक कंधों पर ढोया शव

जनवाणी ब्यूरो |

पिथौरागढ़: भारत-चीन सीमा के पास बुगड़ियार में एक मजदूर की भारी बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। पैदल मार्ग दुर्गम होने के कारण ग्रामीण शव को मुनस्यारी नहीं ला पा रहे थे।

आखिरकार एक बार फिर आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाला और मजदूर के शव को 26 किलोमीटर का दुर्गम पैदल रास्ता तय कर मुनस्यारी तहसील मुख्यालय पहुंचाया।

मल्ला जोहार स्थित आईटीबीपी की बुगड़ियार चैकी के पास पत्थरों की चपेट में आने से मवानी-दवानी निवासी भूपेंद्र राणा की मौत हो गयी थी। रास्ता बंद होने के कारण शव को मुनस्यारी लाने में लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। जिस कारण परिजनों ने आईटीबीपी से मदद मांगी। आईटीबीपी के जवानों ने शव को कंधे पर लादकर 26 किलोमीटर का दुर्गम पैदल सफर तय किया।

जवानों को कठिन रास्ता तय करने में पूरा दिन लग गया। लेकिन सीमा प्रहरियों ने हिम्मत नहीं हारी और बुगड़ियार से शव को तय लक्ष्य तक पहुंचाया। देर रात को शव मुनस्यारी मुख्यालय में परिजनों के सुपुर्द किया गया। यहां से शव को वाहन से बंगापानी ले जाने के बाद ही अंतिम संस्कार किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.