जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगर के एक मौहल्ले में अपने घर के सामने खेलते हुए एक 24 वर्षीय युवक एक 11 वर्षीय बच्ची व 07 वर्षीय बच्चे के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था बच्चों के शोर मचाने पर बच्ची के चाचा ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपते हुए नाम दर्ज तहरीर सौंप दी। जिस पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मुल्जिम को जेल भेज दिया।
विकास गुप्ता पुत्र स्व0 कृष्ण अवतार गुप्ता निवासी मौहल्ला पाधान कस्बा व थाना नगीना जनपद बिजनौर ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मेरे घर के सामने ही ओवेश पुत्र अयाज उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मौहल्ला मुस्लिम कटेरा कस्बा व थाना नगीना जनपद बिजनौर द्वारा वादी की 11 वर्षीय भतीजी व 07 वर्षीय वादी के पुत्र के साथ 20 तारीख की देर शाम जबरन छेडखानी करते हुए मोहल्ले वालों की सहायता से उक्त युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपते हुए नामदज तहरीर सौंप दी जिस पर चौकी कस्बा प्रभहरी ने तुरंत करवाई करते हुए धारा– 354 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मुल्जिम का चालान कर दिया।

