Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का अपहरण और गैंगरेप

  • बचाने आई परिवार की महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दुष्कर्म के मामले में अरसे से जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी का अपहरण कर जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। खरखौदा के लोहिया नगर के ब्लाक निवासी शहजाद पाशा के घर पर शनिवार रात करीब नौ बजे आधा दर्जन लोगों ने अचानक धाबा बोल दिया।

शहजाद हिस्ट्रीशीटर है और इन दिनों जेल में बंद है। तीन से चार लोग घर के भीतर आ गए। उनके बाकि साथी बाहर थे। घर में शहजाद पाशा की पत्नी गजला और चंदौसी से आई उसकी खाला नाइमा मौजूद थे। हमलावरों ने आते ही गजाला को पीटना शुरू कर दिया। उसको खींचकर ले जाने लगे।

वह बचाव के लिए चिल्लाने लगी तो दूसरे कमरे में बैठी नाइमा बाहर की ओर लपकी। वह बदमाशों से भिड़ गई। इसी बीच एक बदमाश ने पिस्टलनुमा हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली नाइमा के पेट में जा लगी। गोली लगते ही खून से लथपथ नाइमा फर्श पर जा गिरी।

गोली मारने के बाद बदमाश गजाला को घसीटते हुए घर के बाहर खड़ी कार तक खींचकर ले गए। गजाला का आरोप है कि जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। इस बीच इस घटना की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर शहजाद पाशा के करीबी रिश्तेदार रहते हैं।

उन्होंने घायल नाइमा को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ति कराया और पुलिस कंट्रोल रूम को वाक्यात की सूचना दी। नाइमा की हालत बिगड़ते देखकर प्राइवेट अस्पताल से उसको मेडिकल रेफर कर दिया। उसकी हालात बेहद नाजुक बतायी जा रही है।

उधर, सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई। गजाला का कहना है कि दुष्कर्म के बाद बदमाश जंगल में स्थित कब्रिस्तान में छोड़कर उसे फरार हो गए। वह किसी प्रकार गिरती पड़ती घर पहुंची। कुछ ही देर में वहां खरखौदा पुलिस पहुंच गई। गजाला को लेकर पुलिस वाले थाना पहुंच गए।

गजाला की ओर से दी गई तहरीर में इरफान, नौफिल, वकील, अकबर आदि को नामजद किया गया है। वहीं, इस संबंध में सीओ किठौर ब्रजेश सिंह का कहना है कि पीड़िता ने कुछ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

परिवार की एक महिला सदस्य को हमलावरों ने गोली मारी है। उसको मेडिकल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की धरपकड़ को तीन टीमों का गठन किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img