जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: हत्या की वारदात के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने केस के सही खुलासे की मांग को लेकर मवाना- फलावदा मार्ग पर जाम लगाकर एक प्राइवेट बस पर हमला बोल दिया। बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक को पीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उत्तेजित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा जाम खुलवा दिया।

सोमवार को जब मृतक छात्र का शव गांव पहुंचा तो लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। बताया गया है कि मृतक के सहपाठी भी गांव पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने के सही तरीके से वर्कआउट करने की मांग को लेकर मवाना फलावदा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान मेरठ बिजनौर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस को भी निशाना बनाया गया।


फलावदा से मेरठ जा रही इस बस को इंचोली निवासी रईस पुत्र अनीस चला रहा था। बस के परिचालक ने बताया कि भीड़ ने बस पर हमला कर दिया। इस दौरान चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। बस के शीशे तोड़ दिए गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद जाम खुल गया पुलिस ने घायल बस चालक को उपचार के लिए भिजवा दिया।



