Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

जम्मू कश्मीर में योगी मॉडल, आतंकी आदिल का घर कुर्क, बाप और तीन भाई गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शोपियां में कश्मीरी पंडित हत्याकांड में शामिल एक आतंकवादी के घर को कुर्क कर दिया है। आतंकी के पिता समेत तीन भाइयों को भी पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवाद के हैंडलरों को यहां अमन पसंद नहीं है।

कश्मीर हमेशा उन्हें अपनी आकांक्षाओं और साजिशों को आगे बढ़ाने का जरिया दिखता है, लेकिन इनकी साजिशों को सख्ती से नाकाम किया जाएगा। शोपियां हत्याकांड को लेकर कहा कि मामले में भी दो आतंकियों की शिनाख्त हुई है जिन्हें जल्द सख्त दंड दिया जाएगा।

47 5

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि आतंकी आदिल वानी ने मंगलवार को शोपियां के एक गांव में सेब के बगीचे में सुनील कुमार भट की हत्या कर दी और बाद में कुटपोरा में अपने घर में शरण ली। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन प्रतिबंधित अल-बद्र संगठन का एक वर्गीकृत आतंकवादी वानी पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंक कर अंधेरे की आड़ में फरार हो गया।

अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने वानी के घर से हथियारों का एक जखीरा भी बरामद किया। इसके बाद अधिकारियों ने उसके पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार करने के अलावा उनके घर को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की। बता दें कि चश्मदीदों ने और सुनील कुमार के चचेरे भाई ने वानी की पहचान की जिसने मंगलवार को सेब के बाग में काम करने के दौरान सुनील और उसके भाई पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

बता दें, इस साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घोषणा की थी कि वह उन अचल संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिनका उपयोग यूएलपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धारा-2 (जी) और 25 के अनुसार आतंकवाद के उद्देश्य से किया गया है।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, जिस तरह से यहां लोगों ने हर पॉजिटिव मूव का समर्थन किया है और उसमें सहयोग दिया है। 5 अगस्त अमन और शांति से गुजरा। अमरनाथ यात्रा भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने अच्छे से सहयोग दिया। शोपियां हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि उसमें जो आतंकी शामिल थे उनकी पहचान हो चुकी है। कौन दो लोग आए थे, जिन्होंने कत्ल किया है उसका पता चल गया है। इसमें बराबर कार्रवाई जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img