Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मयखाने के सामने सड़क पर छलकते हैं जाम

  • पुलिस की नाक के नीचे कर रखा है शराब ठेका संचालकों ने दर्द
  • कई बार स्थानीय लोग भी कर चुके हैं पुलिस से कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनएच-58 पर शराब की महफिल सजने का काम बदस्तूर जारी है। इस हाइवे पर दिन ढलहते ही शराब की महफिल शुरू हो जाती है और पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम शराब ठेका संचालक पुलिस को चुनौती देने में लगे हैं, क्योकि इन ठेकों के बाहर गाड़ियों को हाइवे के किनारे लगाकर लोग अपनी महफिल सजा लेते हैं और यहां से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर कमेंट करते हुए नजर आते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है।

हम बात कर रहे हैं एनएच-58 की। इस हाइवे पर पल्हैड़ा चौराहे का फ्लाईओवर शुरू होता है। इस फ्लाईओवर से ठीक 10 मीटर पहले शराब के ठेके हाइवे के किनारे खुले हुए हैं। इन ठेक ों के बाहर शाम के पांच बजते ही गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है और यहां गाड़ियों के ऊपर रखकर शराब के शौकीन मिजाज लोग अपनी महफिल शुरू कर देते हैं। बात यही खत्म नहीं होती।

मदिरा का सेवन करने वाले लोग हाइवे की सर्विस रोड को तो जाम कर ही देते हैं। साथ ही यहां से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने से भी बाज नहीं आते हैं। जबकि 500 मीटर की दूरी पर मोदीपुरम चौकी भी स्थापित है, लेकिन इन शराब ठेका माफियाओं के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार यहां बड़ी-बड़ी घटनाएं होने से बाल-बाल बची है।

ठेकों पर पहले चल चुकी है गोली

शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर कई बार इन ठेकों पर अराजक तत्व के लोग गोली भी चला चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब पुलिस को किसी बड़ी घटना का शायद इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img