Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जन विश्वास यात्रा का कैराना-कांधला में स्वागत

  • एलम से बागपत के लिए रवाना हुई जन विश्वास यात्रा

जनवाणी संवाददाता |

कैराना/कांधला: बुधवार को शामली में रात्रि विश्राम के बाद जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर में कलस्यान चौपाल के सामने पहुंची। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने जन विश्वास यात्रा पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा के रथ पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा महिला नेत्री मृगांका सिंह मौजूद रहें।

कलस्यान चौपाल से भाजपा नेता अनिल चौहान भी रथ यात्रा पर सवार हो गए। जिसके बाद जन विश्वास यात्रा कांधला तिराहे पर पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जन विश्वास यात्रा के प्रभारी एवं अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि 5 साल में जो सरकार ने काम किये हैं। उसी विश्वास व जन विश्वास को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें राम चाहिए, जिन्ना नहीं। अलीगढ़ में जिन्ना को लॉक कर दिया गया हैं। इस दौरान रूबि चौधरी, सतेंद्र तोमर, अजय शर्मा, शगुन मित्तल एडवोकेट, शक्ति सिंघल, दामोदर सैनी आदि मौजूद रहें।

2 2

कांधला में जन विश्वास यात्रा पर पुष्पवर्षा

बृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा की जन विश्वास यात्रा कैराना होते हुए कांधला पहुंची। नगर पहुंचने पर कैराना बस स्टैंड पर नगर मंडल अध्यक्ष डा. रश्मिकांत जैन के नेतृत्व में यात्रा का पुष्पवर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद जितेन्द्र सैनी, पूर्व सांसद हरपाल पंवार के आवास, आनन्द सिनेप्लैक्स भाजपा नेता तरुण अग्रवाल द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान डीजे पर देश भक्ति गानों पर युवा वर्ग थिरकता नजर आया।

इसके बाद जन विश्वास यात्रा नगर के दिल्ली बस स्टैंड स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रूकी। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहित बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, मनीष चौहान आदि ने चौधरी चरण सिंह को नमन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक रेस्टोरेंट पर नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में तथा नगर पंचायत एलम में भाजपा नेता अजय पंवार के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश सैनी, रविन्द्र पंवार, यतेन्द्र पंवार, मांगेराम मलिक, नीरज मलिक, अनुज मलिक, तनुज कुमार, सौम्य स्वरूप जहागीर, नवीन मलिक, संजय मित्तल, सर्वेश वर्मा, सतबीर वर्मा, ईश्वर दयाल कंसल, विष्णु प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img