Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

चार मासूम बच्चों की मौत से सदमें में जनता कॉलोनीवासी

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक आग हादसा


जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पल्लवपुरम थाना के जनता क्वार्टर कालोनी में एक घर में लगी आग में चार बच्चों की मौत से परिवार व इलाके में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक अग्निकांड हादसे से आसपास के तमाम लोग गमजदा हैं।

कालोनी में जॉनी नामक व्यक्ति का परिवार किराए पर रहता था। जबकि यह परिवार मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा गांव के मूलरूप से निवासी थे। परिवार में जॉनी के अलावा पत्नी बबीता तथा चार बच्चे सारिका (12), निहारिका (10), गोलू (7) व कल्लू (5) रहते थे। शनिवार की शाम अचानक घर में आग लग गयी।

बताया गया है कि मोबाइल की बैट्री से निकली चिंगारी से आग लगने का हादसा हुआ। आग हादसे में चारों बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि बबीता के पति जॉनी मामूली रूप से झुलसे है।

मौत की सूचना मिलते ही डीएम दीपक मीणा मेडिकल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आग हादसे में घायल चारों बच्चों का मेडिकल और बबीता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा। दो बच्चों की शनिवार की देर रात में ही मौत हो गयी थी, जबकि मां बबीता का दिल्ली के सफरदरजंग अस्तपल में उपचार चल रहा।

कालोनी में मातम छा गया है। कालोनी के बड़े-बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चों का कहना है कि सभी परिवार के सदस्य सीधे-साधे और मिलनसार थे। जॉनी द्वारिकापुरी के रविदास आश्रम में काम करके बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था।

दर्दनाक अग्निकांड हादसे के बाद कालोनी के लोगों ने होली का पर्व नहीं मनाने का फैसला लिया है। कालोनी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दी है। होली का त्योहार भले ही हो, लेकिन कालोनी में मातम छाया हुआ है। हर किसी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। हर किसी की आंखें इस हादसे से नम में है।

जनता कॉलोनी में हुए अग्निकांड हादसे में दो बच्चों की रात और दो बच्चे की सुबह मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी, चारों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव सिखेड़ा में किया गया है।
                                           -मुनेश कुमार, थाना प्रभारी पल्लवपुरम

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi Red Fort Blast: एनआईए का बड़ा कदम, कोर्ट में पेश की 10 आरोपियों पर 7,500 पन्नों की चार्जशीट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने...

Meerut News: दीवार में कुंबल कर बैंक में घुसकर चोरी की कोशिश, नाकाम रहे बदमाश

जनवाणी ब्यूरो | मोदीपुरम: दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया गांव में...
spot_imgspot_img