Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Janhvi Kapoor: दही-हांडी इवेंट के बाद ट्रोल हुईं जान्हवी, अब दिया करारा जवाब, बोलीं “हर दिन भारत माता की जय बोलूंगी”

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शनिवार को मुंबई के घाटकोपर में आयोजित जन्माष्टमी दही-हांडी समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से नारियल फोड़कर मटकी तोड़ी और उत्साह में “भारत माता की जय” का नारा लगाया। हालांकि, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। कई यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि जान्हवी ने जन्माष्टमी को शायद स्वतंत्रता दिवस समझ लिया है। वहीं कुछ ने उनके जयकारे वाले वीडियो पर मीम भी बना डाले। इस मामले पर अब जान्हवी कपूर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

वायरल वीडियो की बताई सच्चाई

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्माष्टमी का पूरा वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘आपके लिए पूरा वीडियो। इवेंट में लोगों ने भी भारत माता की जय का नारा लगाया था, अगर उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटिरियल के तौर पर यूज करते हो। वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन नहीं, मैं रोज बोलूंगी भारत माता की जय।’

जान्हवी कपूर हुई टुोल

यह पहली बार नहीं है कि जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कुछ महीनों पहले वह रैंप वॉक के कारण भी ट्रोल हुईं। इसके अलावा फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए वह ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन जान्हवी कपूर भी कई बार ट्रोलर को करारा जवाब देती हैं।

‘परम सुंदरी’ जल्द होगी रिलीज

इन दिनों जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक दक्षिण भारतीय लड़की के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ हीरो के तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img