Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जाट महासभा ने किया नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद के जाट समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाॅक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधान आदि का नागरिक अभिनन्दन जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर के सभागार मे हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व विशिष्ट अतिथि के रूप मे नई दिल्ली से डा.एसके काकरान, समाजसेवी पवन कुमार, पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी मांगेराम वर्मा एवं प्रमुख संरक्षक समाजसेवी स.जंगसिह आदि रहे।

समारोह की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने की तथा संचालन महामन्त्री सुन्दरपाल ने किया। जनपद के प्रथम नागरिक के पद से मंच को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनपद जाट महासभा द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान वास्तव मे लोकतन्त्र का सम्मान है और इसके लिए सभी जन प्रतिनिध जनपद जाट महासभा के आभारी हैं।

जन प्रतिनिनधियों का सच्चा कर्तव्य जन-जन की कठिनाइयों व समस्याओं को दूर करना है। साथ ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा कर उन्हे लाभान्वित कराना भी है। सबका साथ सबका विकास हमारा लक्ष्य है। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप मे समारोह को सम्बोधित करते हुए डा. एसके काकरान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन करके जाट महासभा ने वास्तव मे बडे ही पुण्य का काम किया है, जाट महासभा मु.नगर समय समय पर मेधावी छात्र/छात्राओं, कुशल खिलाडियो, प्रशासनिक पदो पर चयनित विभिन्न क्षेत्रो की विशेष प्रतिभाओं का अलंकरण समारोह आयोजित करती रहती है। जो कि समाज की युवा प्रतिभाओ के उत्साह वर्धनन के लिए एक सराहनीय कार्य है।

जिसके लिए जनपद जाट महासभा साधुवाद की पात्र है। सम्मानित होने वाले जन प्रतिनिधियो ने जाट महासभा का आभार व्यक्त करते हुए जनता की कसौटी पर खरा उतरने तथा जाट महासभा को सभी तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अपने अध्ययक्षीय सम्बोधन मे जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने समारोह मे उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का पुनः पुनः स्वागात करते हुए कहा कि समाज के सच्चे,ईमानदार, समाजसेवी व राष्ट्र भक्त जन प्रतिनिधि हमारे सिर की पगडी हैं ऐसे लोगों का सम्माना हो होना ही चाहिए। जाट महासभा अपने इन जन प्रतिनिधियों का सम्मान करे स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रही है।

अध्यक्ष ने सभी आगन्तुको का आभार भी व्यक्त किया। समारोह मे सभी आगन्तुकों का स्वादिष्ट भोजन भी करया गया। समारोह को विशिष्ट अतिथि मांगेराम वर्मा,पवन कुमार तथा सरदार जंग सिह आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी ने सामाजिक बुराईयों, मदिरा सेवन, दहेज प्रथा, ब्रहम भोज, विवाह विच्छेद आदि को मन से छोडने पर बल दिया। समारोह की सफलता मे रामपाल वर्मा, देवी सिह वर्मा, जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चैधरी उर्फ मुन्नू, ब्रजवीर सिह एडवोकेट, युद्धवीर सिह, यशपाल सिह, डा.रविन्द्र सिह, डा.जीत सिह, अनंगपाल राठी, जगवीर सिह, डा.अजय पाल सिह, मनोज कुमार, धर्मवीर मलिक, देवेन्द्र तोमर एडवोकेट, प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिवाच, अनिल शास्त्री, श्यामपाल सिह चेयरमैन,सोमपाल भटटे वाले, देवेन्द्र अहलावत चेयरमैन, सन्तोष कुमार वर्मा, डा.उदयवीर सिह,कुंवर विजयराज, कर्नल ओमप्रकाश, प्रियव्रत आर्य,विजय कुश आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img