Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जाट समाज ने पंचायत कर दी आंदोलन की चेतावनी

  • हसनपुर प्रकरण में दूसरे पक्ष से गिरफ्तारी की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: क्षेत्र के गांव हसनपुर में पब्जी गेम खेलने को लेकर हुए संघर्ष-फायरिंग में एक पक्ष की गिरफ्तारी के बाद अब दूसरे पक्ष ने दर्ज मुकदमें में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में पंचायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पलायन के पर्चे चस्पा किए थे।

शामली के गांव हसनपुर में 24 अगस्त को श्रीनिवास शर्मा और अमरपाल सिंह पक्ष के बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में सघर्ष-फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले श्रीनिवास शर्मा की तरफ से दर्ज मुकदमें में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अमरपाल पक्ष की तरफ से दर्ज मुकदमें में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

जिसके विरोध में जाट समाज की गांव में राजबीर मलिक के आवास पर एक पंचायत हुई। जिसमें कहा गया कि झगड़े में जाट पक्ष के लोग गोली लगने से घायल हुए है। लेकिन पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे पक्ष से किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया।

ब्राह्मण समाज के लोग गांव में झूठे पलायन के पोस्टर लगाकर प्रशासन पर दबाव बनवा रहे हैं। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि दूसरे पक्ष के लोग गिरफ्तार नहीं हुए थे वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पंचायत की अध्यक्षता वेदपाल मालिक व संचालन विपिन चौधरी ने किया।

इस दौरान सुखपाल, ओम सिंह, हरबीर सिंह, ब्रमपाल ठेकेदार, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल मलिक, सीताराम चौधरी, बीरेंद्र सिंह, राजबीर मलिक, सरदार सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, मांगेराम मलिक, हरेंद्र चौधरी, सुधीर फौजी, मनोज मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img