जनवरी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कॉल खाडे थाम्बे चौधरी संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि वेस्ट यूपी से जाटों की चौधराहट खत्म कर देना चाहते हैं कि जाटों की चौधराहट कभी खत्म हुई नहीं भविष्य में भी नहीं होगी। आने वाला विधानसभा चुनाव बता देगा कि किसकी चौधराहट है।
यह आंदोलन नहीं जनक्रांति है : देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह
देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह आंदोलन नहीं जनक्रांति है। यह जनसैलाब अहंकार करने वालों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का जनसमूह बता रहा है कि किसानों में कितना आक्रोश सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ है।

