नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है।
दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।
सुबह के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 23 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही हैं।
जम्मू कश्मीर में मुकाबला
जम्मू कश्मीर में 90 में से 90 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इनके मुताबिक कांग्रेस गठबंधन 45, पीडीपी 3 और भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।

