Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

जॉन अब्राहम ने साउथ इंडस्ट्री पर किए यह ‘अटैक’

  • बोले- ‘मैं हिंदी फिल्म का हीरो हूं, क्षेत्रीय फिल्म नहीं करूंगा’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फैंस के लिए अपनी फिल्म ‘अटैक’ का पहला पार्ट लेकर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज हुए दोनों ट्रेलर पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा चुके हैं, जिसके बाद से जॉन के फैंस उन्हें बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए बेकरार हैं। जॉन अपनी फिल्म की हिरोइनों के साथ लगातार इसका प्रचार कर रहे हैं और यह फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। प्रचार के दौरान की गई बातचीत में उन्होंने साउथ फिल्मों में जाने के लिए अपने विचार खुलकर व्यक्त किए।

प्रचार के दौरान की गई बातचीत में जॉन अब्राहम ने प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का हिस्सा होने की अफवाहों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैं कभी भी क्षेत्रीय फिल्म नहीं करूंगा। मैं एक हिंदी फिल्म हीरो हूं और वही रहूंगा। मैं सिर्फ साउथ की फिल्मों में होने के लिए सेकेंड लीड बनकर या किसी भी और बॉलीवुड सितारे की तरह वहां काम नहीं करूंगा।” गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि प्रभास स्टारर तेलुगू फिल्म ‘सालार’ में जॉन काम कर रहे हैं।

‘अटैक’ फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं एक बहुत अच्छी फिल्म ला रहा हूं और अगर मुझे फिल्म पर यकीन नहीं होता तो मैं कभी इसका प्रचार नहीं करता।” जॉन की इस दमदार एक्शन वाली फिल्म की कहानी वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। फिल्म में जॉन अब्राहम का रोल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से बनाए सोल्जर का है, जो आतंकवादियों से मुकाबला करता है और देश को बचाता है।

‘अटैक’ का पहला पार्ट 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है। जैकलीन फर्नाडिस, रकुल प्रीत सिंह और जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस तरह की फिल्म भारत में पहली बार बनाई जा रही है और इसके ट्रेलर को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि हम हॉलीवुड की किसी फिल्म को देख रहे हैं।

जॉन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इसके बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ में भी दिखाई देंगे। इसमे उनके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘अटैक’ से पहले आई उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ बिग स्क्रीन्स पर मुंह के बल गिरी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम और तोड़फोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार...

Share Market: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img