Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

संयुक्त व्यापार संघ ने खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ को घेरा

  • संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छापे मारने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दूषित कुट्टू के आटे की धरपकड़ के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा महानगर में किराना व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी के बाद संयुक्त व्यापर संघ के पदाधिकारियों ने उक्त विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन कर डीओ का घेराव किया। उन्होंने छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करने और व्यापार संघ या बाजार के पदाधिकारियों की मौजूदगी में छापे कराने की मांग की। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार संघ के पदाधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन कर उन्हें सूचना दिए बिना छापे मारने को लेकर विरोध जताया।

उन्होंने डीओ दीपक सिंह का घेराव किया। उन्होंने डीओ को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि आगामी दिनों में मुख्य त्योहार होने के कारण बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहेगी तथा वर्तमान में आॅनलाइन से त्रस्त खुदरा व्यापारियों के लिए पूरे साल में केवल यही समय है जब वह अपने परिवार के भरण पोषण तथा आने वाले समय के लिए कुछ सेविंग्स का प्रबंध कर सकता है ऐसे विशेष अवसरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी बाजारों में आते हैं, जिससे ईमानदार व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने मांग की कि बाजारों में आने से पहले अधिकारी संबंधित बाजार या संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी मौजूदगी में ही सर्वे, छापे की कार्रवाई की जाए।

संग्रहित किए गए नमूने की एक मात्रा सम्बंधित व्यापारी को भी दिया जाए। बेवजह ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए। बाजारों में आने वाले अपने अधिकारीयों के संपर्क नंबर हमारे संगठन को दिए जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर सम्बंधित अधिकारी व सक्षम अधिकारी से फोन पर वार्ता की जा सके। डीओ दीपक सिंह ने व्यापारियों को छापे या सर्वे के नाम पर किसी व्यापारी का उत्पीड़न न करने का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों में संरक्षक बिजेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, रजनीश कौशल आदि शामिल रहे।

दूषित आटा बेचते रहे व्यापारी, खाद्य सुरक्षा विभाग सोता रहा

हर वर्ष नवरात्र आते हैं और कुछ लालची किराना व्यापारी पुराना रखा हुआ दूषित कुट्टू का आटा बेचने से बाज नहीं आते। इसकी वजह है खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कुंभकर्णी की नींद लेना। उक्त विभाग की लापरवाही से यहां सैकड़ों श्रद्धालु बीमार हो गए। जब प्रशासन से लेकर शासन तक हड़कंप मचा तो खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आनन फानन में विभाग की टीमें बाजारों में पहुंची।

गुरुवार से नवरात्र शुरू हुए। नवरात्र पर कुट्टू के आटे से बने व्यंजन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने खाए। ऐसे में कुट्टू के आटे की मांग बढ़ी। इसका लाभ चंद लालची व्यापारियों ने उठाया। उन्होंने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं की और पुराना रखा हुआ दूषित कुट्टू का आटा धड़ल्ले से बचा। मलियाना, इन्द्रानगर, ब्रह्मपुरी, रोहटा रोड, कोटला आदि बाजारों में चंद व्यापारियों ने दूषित कुट्टू का आटे का काला धंधा किया। पूरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की कोई टीम किसी बाजार में नहीं पहुंची और न ही किसी व्यापारी से कुट्टू के आटे का कोई सेंपल लिया।

इसी वजह से दूसरे दिन भी लालची व्यापारियों ने दूषित कुट्टू का आटा बेच डाला। इसका नतीजा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीमार होने के रूप में देखने को मिला। जिला अस्पताल के कई वार्ड और नर्सिंग होमों के बैड मरीजों से भर गए। इसकी सूचना मिलने पर जब डीएम दीपक मीणा ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दूषित कुट्टू के आटे की धरपकड़ करने और उनके सैंपल लेने के आदेश दिए तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजारों में छापे मारने पहुंची। टीमों ने कई बाजारों में कुट्टृू के आटे और चौलाई के सेंपल लिए।

लखनऊ तक गूंजा श्रद्धालुओं के बीमार होने का मामला

वेस्ट यूपी के कई जिलों में दूषित कुट्टू के आटे का उपभोग करने से सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीमार होने के मामले की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रंजन कुमार ने जिलाधिकारी से फोन पर मेरठ में बीमार हुए श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। नवरात्र के मौके पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु द्वारा कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों को खाने से मेरठ सहित कई जिलों में सैकड़ों श्रद्धालुओं की तबियत खराब होने के मामले की गूंज लखनऊ में सुनाई दी।

शासन प्रशासन हरकत में आ गया। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रंजन कुमार ने शुक्रवार की दोपहर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा से फोन पर बात की। उन्होंने कितने श्रद्धालुओं की तबियत खराब हुई, कितने श्रद्धालु भर्ती हैं और उनका उपचार कैसे किया जा रहा है। तमाम जानकारी ली। डीएम ने उन्हें बताया कि मेरठ में 160 श्रद्धालुओं की हालत कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से बिगड़ी। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज और कई प्राइवेट नर्सिंग होमों में उपचार चल रहा है। प्रमुख सचिव ने सभी श्रद्धालुओं की हालत में सुधार होन ेपर ही उन्हें घर भेजने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img