जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दैनिक जनवाणी में कार्यरत पत्रकार अमित कंसल के पिता की आकस्मिक मृत्यु से शोक फैल गई। अमित कंसल के पिता वेद प्रकाश कंसल की उम्र 68 वर्ष थी। स्वर्गीय वेद प्रकाश कंसल के तीन बेटे अनुपम, विकास, अमित कंसल के अलावा एक पुत्री भी है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
रविवार को ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही दैनिक जनवाणी कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जनवाणी परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।