Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जेपी नड्डा ने दिखाई भाजपा की तिरंगा रैली को हरी झंडी

  • क्रांतिधरा को नमन, युवाओं को प्रेरित करेगा तिरंगा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर शहीद स्मारक से रवाना किया। शहीद स्मारक पर भव्य मंच बनाया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल करता है।

काशी टोल प्लाजा पर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने शाम चार बजे किया। वहां से सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने कहा पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को बढ़ाने के लिए यह बाइक रैली निकालकर प्रेरित कर रही है।

06 13

इतना ही नहीं इसके माध्यम से उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत कराना है। राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल करता है। तिरंगा देश को जोड़ने के साथ-साथ हमारे भीतर राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के भाव जागृत करता है।

यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाइक सवारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली दिल्ली रोड रोडवेज होते हुए बेगमपुल चौपला, बच्चा पार्क चौपला होते हुए फिल्मीस्तान होते हुए छतरी वाला पीर पहुंची, वहां से घंटाघर होते हुए डीएन चौपला होते हुए इसका समापन मेट्रो प्लाजा के सामने अंबेडकर की मूर्ति पर हुआ।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार सायं काशी टोल प्लाजा पर प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के नेतृत्व में फूलों और नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। टोल पर जमकर आतिशबाजी की गई। टोल प्लाजा पर इस दौरान भाजपा के हजारों समर्थकों की भीड मौजूद रही।

05 14

कुछ मिनट रुकने के बाद जेपी नड्डा और उनके हजारों समर्थकों का काफिला मेरठ सिटी के लिए रवाना हो गया। इस दौरान टोल पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। रैली के आयोजन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने और संयोजक कमल दत्त शर्मा व जिला महामंत्री भवर सिंह तोमर रहे।

रैली के सह सयोंजक महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद संजीव बालियान, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कांता कर्दम, डा. सोमेन्द्र तोमर, दिनेश खटिक, अमित अग्रवाल, सुनील भराला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img