जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगरः रिजर्व पुलिस लाइन्स में निष्प्रयोज्य व समय अवधि पूर्ण कर चुके सामानों की नीलामी कराई गयी। इस दौरान दर्जनों ठेकेदारों ने इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया और आखिरकार सभी सामान की नीलामी कुल 2.80 लाख रूपये में कर दी गयी।

जनपद मुजफ्फरनगर में लम्बित माल व वाहन निस्तारण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व लाइन प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन व्योम बिंदल व प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन्स मुजफ्फरनगर में निष्प्रयोज्य व समय अवधि पूर्ण कर चुके सामानों का निलामी कराकर निस्तारण कराया गया। इस दौरान यातायात, रेडियो, फायर सर्विस, जनपद के थानों व शाखाओं व लाइन से प्राप्त निष्प्रयोज्य व समय अवधि पूर्ण कर चुके सामान (कम्प्यूटर, टेबल, कुर्सी, फायर एक्सटिंग्विशर, अलमारी, कूलर, बैट्री, बॉडी प्रोटेक्टर आदि) की निलामी करायी गयी। नीलामी से कुल 2,80,000/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

