Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

प्रेमिका को बेटी पैदा होते ही प्रेमी ने दुत्कारा, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कस्बा थानाभवन का फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाला युवक पंजाब के जालंधर से एक विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर लॉकडाउन में अपने घर ले आया।

यहां दो माह पहले विवाहिता ने जीशान की एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होते ही जीशान के तेवर बदल गए। उसने विवाहित प्रेमिका का धोखा देकर दूसरी जगह निकाह कर लिया। दोराहे पर खड़ी ने थानाभवन थाने में पहुंच कर गुहार लगाई है।

बुधवार को थानाभवन थाने में पंजाब के जालन्धर शहर निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि जीशान पुत्र अहसान निवासीगण मोहल्ला कस्सावान, कस्बा थानाभवन जालंधर में कपड़ा बेचने का कार्य करता था। तभी वे दोनों मिले और एक दूसरे को पसंद करने लगे।

युवती का आरोप है कि जीशान शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई उसने महिला से अपने पति को तलाक देने को दबाव बनाता रहा।ऐसा ना करने पर मरने की धमकी देने लगा। जीशान के कहने पर युवती ने अपने पति से तलाक ले लिया।

युवती ने बताया कि जीशान और उसकी दो महीने की बच्ची है। जीशान ने लॉकडाउन में थानाभवन आकर दूसरी जगह शादी कर ली है। अब शादी करने से मना कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी दो महीने की दुधमुंही बेटी है, ऐसे में वह अब कहां जाए। पीड़ित शादी करने पर अड़ी। युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामला जालन्धर का है पीड़िता ने जालंधर थाने में मुकदमा पंजीकृत है हमारे यहां आरोपी युवक के सम्मन आये थे।युवक को कांस्टेबल के जरिये सूचित कर दिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img

2 COMMENTS

Comments are closed.