जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में चालू सत्र में राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) की मान्यता प्राप्त होने से छात्रों में खुशी की लहर है। मंगलवार को सत्र के पहले ही शिविर में स्कूल को मिली निर्धारित सीटों के लिए छात्राओं को वरीयता दी गई।
इस दौरान सूबेदार मेजर के साथ हवलदार ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों की तुलना में छात्राओं में सीटों पर पंजीकरण कराने के लिए अधिक उत्सुकता दिखाई थी। कदम पब्लिक स्कूल में एनसीसी 72वीं बटालियन की मान्यता मिलने के बाद मंगलवार को स्कूल में पहुंचे एनसीसी के सूबेदार मेजर सतेंद्र कुमार, सूबेदार अजय कुमार व हवलदार मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एनसीसी के द्वारा छात्र-छात्राओं में पढ़ाई किया साथ-साथ यहां संस्कार अनुशासन के साथ मानसिक शक्ति को दृढ़ किया जाता है।
यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी नौकरी के साथ सैनिक अर्धसैनिक बलों में अंकों के आधार पर वरीयता मिलती है। इस मौके पर कोच हवलदार सुखपाल व हर्षिता के साथ स्कूल के प्राचार्य डॉ. पारूल चौधरी, मैनेजर संजीव चौधरी, डायरेक्टर विशाल चौधरी के साथ स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

