Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

लापता व्यक्ति का शव काली नदी में मिला

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: मानसिक तनाव के चलते कल शाम से लापता व्यक्ति का शव काली नदी में मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काली नदी से बरामद कर लिया परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया तो पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी 39 वर्षीय कल्लू पुत्र इलम चंद कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। रविवार शाम वह घर से बिना बताए ही लापता हो गया था। काफी देर तक परिजनों ने उसकी तलाश की जब वह नहीं मिला तो उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी गई।

43 11

आज पुरबालियान बोपाडा के बीच काली नदी में एक शव किसी ग्रामीण ने देखा तो उसने ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

शव की पहचान कल्लू के रूप में की गई। शव देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।ग्रामीणों ने बताया कि कल्लू विकलांग था। शादियों के सीजन में बाजा बजा कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था।

कुछ दिनों से कल्लू गुमसुम सा रहने लगा था वह किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रहा था। सोहजनी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पाल सिंह शव को पोस्टमार्टम पर भेजने की तैयारी करने लगे तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।पुलिस ने शव को बिना किसी कानूनी कार्यवाही के परिजनों को सौंप दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img