जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा बोंडा में एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने ही पिता के सिर में ईट मारकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल रविवार सुबह तड़के ही आरोपी युवक कल्लू उर्फ मिशन अब्बास एक चाय की दुकान पर झगड़ा कर रहा था। बेटे के झगड़े की सूचना मिलते ही पिता जामीन भी मौके पर पहुंचा और बेटे को समझाने का प्रयास करते हुए घर ले जाने लगा। इसी दौरान आरोपी बेटे ने ईट उठाकर पिता के सिर में मार दी। जिससे उपचार को ले जाते समय गंभीर घायल पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

