Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘गणपत’ की रिलीज़ डेट आते ही कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण सुर्ख़ियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कंगना ने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो गया है। बता दें कि एक्ट्रेस फिल्म ‘इमरजेंसी’ को अक्टूबर में रिलीज करना चाहती थीं लेकिन, अब उनकी फिल्म की रिलीज मुश्किल लग रही है क्योंकि ‘गणपत’ भी अब इसी महीने रिलीज होने वाली है। कंगना ने ट्वीट कर कहा-‘लगता है बॉलीवुड माफिया गैंग पैनिक अटैक कर रहा है।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा है- ‘मैं इमरजेंसी के लिए रिलीज डेट ढूंढ रही थी और मैंने देखा कि, इस साल ज्यादा फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। मुझे लगा कि, शायद पिछली साल मिली असफलताओं की वजह से इंडस्ट्री खतरा मोल लेना नहीं चाह रही है। इसलिए मैंने अपनी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन टाइमलाइन के हिसाब से 20 अक्टूबर की तारीख तय की थी।’

कंगना रनौत ने आगे लिखा है- ‘लेकिन, एक हफ्ते के अंदर टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने 20 अक्टूबर के दिन अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की है।’ एक और पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा है- ‘पूरे अक्टूबर में कोई फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी खाली है लेकिन, आज श्री अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर के दिन ही अपनी फिल्म रिलीज करने की घोषणा की है।’ क्लैश की जरूरत क्यों कंगना रनौत ने साथ ही लिखा है- ‘लगता है बॉलीवुड माफिया गैंग पैनिक अटैक कर रहा है। कोई बात नहीं, अब मैं इमरजेंसी की रिलीज डेट की घोषणा ट्रेलर के साथ ही करुंगी। जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भैया? इंडस्ट्री की ऐसी हालत फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img