Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

रियलिटी शो लॉकअप में बोलीं कंगना पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: कंगना रणौत अपने विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर इंटरव्यू में बॉलीवुड के कुछ विशेष लोगों पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में कंगना एक बार फिर से हमलावर होती दिख रही हैं। कंगना ने अपने आगामी रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के प्रचार के दौरान पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कभी बॉलीवुड के बिग डैडी की परवाह नहीं की। उनके इस बयान के बाद लोगों ने इसे करण जौहर से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है।

मैं बचपन से ही ऐसी हूं

अपने हालिया इंटरव्यू में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि जब वह अपने डैडी की नहीं सुनती तो बॉलीवुड के बिग डैडी की क्या सुनेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही डर नहीं लगता। कम उम्र में ही उसने अपना घर छोड़ दिया था। लोग सोचते होंगे कि करियर में सफल होने के बाद मैं ऐसी बनी हूं तो यह सही नहीं है। मैं बचपन से ऐसी ही हूं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने काफी संघर्ष किया है। मैंने हमेशा ऐसे सिनेमा को चुना है, जिसमें महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है। मैंने हमेशा से अपने दिल की सुनी है।

एकता कपूर के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण

कंगना ने कहा कि वह लॉक अप के लिए तैयार हुईं क्योंकि वह जानती थीं कि जब भी वह एकता कपूर के साथ काम कर रही होती हैं, तो वहां चुनौतियां तो होंगी ही। इसलिए जब मुझे इस शो के लिए काम करने का मौका मिला तो मैं बिल्कुल भी नहीं डरी। आपको बता दें कि हाल ही में रियलिटी शो लॉक अप का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह शो आप एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर देख सकते हैं।
लॉकअप शो में 16 प्रतियोगियों को बिना किसी आलीशान सुविधाओं के जेल जैसे माहौल में बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें प्रतियोगियों को ऐसे साथी प्रतियोगी के साथ रखा जाएगा जिनसे उनके संबंध ठीक नहीं हैं। कंगना रणौत इस शो के अलावा तेजस और धाकड़ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री अपना डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर टीकू वेड्स शेरू प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके साथ ही कंगना के पास इमरजेंसी और सीता जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img