Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

उमस भरी गर्मी में कांवड़ियों की अग्नि परीक्षा

  • चौधरी चरणसिंह गंगनहर पटरी पर लगातार बढ़ने लगी कांवड़ियों की संख्या से हुई गुलजार
  • पटरी पर भारी वाहनों से हो सकता है बड़ा हादसा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: इस बार चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर समय से पहले कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। समय के साथ पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को भी गंगनहर पटरी से काफी संख्या में कावंड़िये गुजरे। सोमवार को सावन शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर साल गंगनहर पटरी से सावन शुरू होने पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती थी। मगर इस बार समय से पहले ही कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली के कांवड़िया भी पटरी पर देखने को मिल रहे हैं।

समय के साथ पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि गंगनहर पटरी पर अभी तक अधिकांश शिविर अधूरे पड़े हैं। वहीं प्रशासनिक तैयारी भी पूरी नहीं हुई है। उमस वाली गर्मी में कांवड़ियों की परीक्षा हो रही है। सेवा शिविर शुरू नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में कांवड़ियों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। रविवार को भी गंगनहर पटरी से राजस्थान के साथ दिल्ली के काफी कांवड़िये गुजरे। बात करने पर कांवड़ियों ने बताया कि पटरी पर अभी तक कोई सेवा शिविर नहीं मिला है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

लाइट लगी, लेकिन चालू नहीं हुई

पटरी पर प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा लाइट लगाने का अधिकांश कार्य पूरा हो गया है। मगर अभी तक पटरी पर लाइट चालू नहीं हो सकी है। जिसके चलते रात में पटरी पर अंधेरा पसरा रहता है। कांवड़ियों को अंधेरे में ही सफर तय करना पड़ रहा है।

गंगनहर पटरी पर दौड़ रहे भारी वाहन, कांवड़ियों का चलना मुश्किल

कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों की दस्तक शुरू हो गई है। मगर प्रशासन ने अभी तक पटरी पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई है। भारी वाहन पटरी पर बिना रोक टोक के फर्राटा भर रहे हैं। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। शासन से सख्त आदेश थे कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। आलाधिकारी भी लगातार मीटिंग करके निर्देश दे रहे हैं। मगर बावजूद इसके चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है।

पेंचवर्क में बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। सफाई कार्य अधूरा पड़ा है। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था भी नहीं हुई है। वहीं पटरी पर कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। मगर गंगनहर पटरी पर भारी वाहन बिना रोक टोक के फर्राटा भर रहे हैं। पटरी पर दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण यदि हादसा होता है कि प्रशासन को संभालना मुश्किल हो जाएगा। मगर अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। इस संबंध में सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि कल से गंगनहर पटरी पर भारी वाहनों के आवागम पर रोक लगा दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img