Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अच्छा महसूस कर रहा हूं: कपिल 

नई दिल्ली, भाषा: दिग्गज कपिल देव ने एंजियोप्लास्टी करवाने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को 1983 विश्व कप विजेता टीम के अपने साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि वह अब बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह सभी से फिर से मिलने के लिए बेताब हैं। इस 61 वर्षीय खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एंजियोप्लास्टी बंद हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है जिससे हृदय में सामान्य रक्त प्रवाह बना रहे। कपिल ने कहा कि 1983 का मेरा परिवार। मौसम सुहाना है दिलकश जमाना है। क्या कहें बहुत दिल कर रहा है आप सबसे मिलने का। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए फिर से आभार। बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने कपिल ने यह वीडियो 1983 के अपने साथियों के साथ साझा किया है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img