नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने 25 मई 2025 को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। करण जौहर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, आज इस खास मौके पर करीना कपूर खान के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर दिल से शुभकामनाएं दीं।
करीना ने लिखा प्यारा संदेश
करीना कपूर ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म में करण जौहर के साथ काम किया। दोनों सालों से गहरे दोस्त भी हैं। करीना ने करण जौहर के जन्मदिन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है, ‘तुम जैसा कोई नहीं है, करण। मेरे शानदार दोस्त और भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
सोनम कपूर ने भी दी शुभकामनाएं
सोनम कपूर ने करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी और करण की एक फोटो इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की है।
तमन्ना भाटिया ने भी शेयर की पोस्ट
तमन्ना भाटिया ने भी करण को बर्थ डे विश किया है। अपनी और करण की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही मैसेज लिखा है, ‘ढेर सारा प्यार करण जौहर, आज और हमेशा।’
नेहा धूपिया ने करण से सीखा खास डांस
नेहा धूपिया और करण भी काफी समय से दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने करण के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। साथ ही इसमें जिक्र किया है कि करण से उन्होंने एक खास तरह का डांस सीखा है।

