Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर बच्चों संग रवाना हुईं दिल्ली, संजय कपूर को अंतिम विदाई देने की संभावना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंन है। मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को यूके में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से बिजनेस जगत और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब, 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री करिश्मा कपूर को अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली रवाना होते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी एयरपोर्ट की वीडियो वायरल हो रही है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।

बच्चों संग दिखीं करिश्मा कपूर

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दोनों बच्चों के साथ देखा गया है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को उनकी बेटी समायरा और बेटे कियान को घर से बाहर निकलते और कार में बैठते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना होते देखा गया है। इसके अलावा एक और वीडियो में तीनों को एयरपोर्ट पर भी देखा जा सकता है, जिसमें सभी सफेद ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिनेत्री पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।

अंतिम संस्कार कब होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी कि 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा। इसके अलावा दिवंगत संजय कपूर की एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। यह प्रेयर मीट 22 जून को ताज पैलेस, दिल्ली में आयोजित होगा।

संजय कपूर की शादी

मशहूर उद्योगपति संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी, फिर 11 वर्षों के बाद यानी 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था और अलग हो गए थे। दोनों से दो बच्चे भी हैं एक बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, तलाक के बाद बिजनेसमैन ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली थी। साथ ही आपको बताते चलें कि करिश्मा कपूर से शादी करने से पहले संजय कपूर 1996 से 2000 तक नंदिता महतानी के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img