Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Dry Feet in Monsoon: बरसात में पैरों की ड्राईनेस से हैं परेशान? ये घरेलू उपाय करेंगे चमत्कार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही शुरू हो गई हैं पानी से जुड़ी समस्याएं। सड़कों पर जलभराव आम बात है और चाहे जितना भी बचा जाए, पैरों का भीगना लगभग तय होता है। बारिश के गंदे पानी में बार-बार भीगने से पैरों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। नमी और गंदगी के संपर्क में आने से ड्राईनेस की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

अगर इनका ध्यान सही समय पर न रखा जाए तो एड़ियां फटने लगती हैं और नाखूनों के न्यूटिकल्स वीक हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप इस मौसम में अपने पैरों का ध्यान किस तरह से रखें। पैरों का सही से ध्यान रखकर आप इन्हें रूखे होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने हैं।

नारियल के तेल की मालिश आएगी काम

हर भारतीय घर में नारियल का तेल तो होता ही है। अगर नहीं है तो इसे खरीदकर रख लें। ये रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और एंटीबैक्टीरियल गुण भी देता है। इसलिए यदि आपके पैर रूखे हो रहे हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हर रोज रात को सोने से पहले पैरों में नारियल के तेल से मसाज करें। इसके बाद ऐसे ही सो जाएं। एक हफ्ते में आपको इसका असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा संबंधी तकरीबन हर दिक्कत को दूर करने का काम करता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल आप पैरों के रूखेपन को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा एलोवेरा जेल निकालकर या बाजार से शुद्ध जेल लेकर पैरों पर लगाएं। ध्यान रखें कि ये केमिकल वाला न हो, वरना दिक्कत हो सकती है। अब चाहें तो इसे 15-20 मिनट बाद धो लें या रात भर के लिए लगा रहने दें। इसका असर भी आपको जल्दी ही दिखने लगेगा।

शहद लगाएं

शहद भले ही खाने की चीज है, लेकिन इसकके इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन दूर होता है। ऐसे में आप रात को पहले पैरों को अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद अपने पैरों में शहद की एक पतली लेयर अप्लाई करें। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें, इससे भी आपके पैरों का रूखापन खत्म हो जाएगा।

मॉइस्चराइजर

बाजार में अब पैरो के लिए खास मॉइस्चराइजर भी आने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार आसानी से कर सकते हैं। अब जब आपके पैर सूख रहे हैं तो दिन में जितनी बार पैर धोएं, उतनी ही बार पैरों में मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। इससे भी आपके पैर अपने आप नरम होने लगेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप नहीं चाहते है कि आपके पैर रूखे हों, तो इससे बचने के लिए हर 15 दिन में पेडिक्योर करा लें। इससे भी आपके पैरों की डेड स्किन निकल जाएगी और पैरों का रूखापन अपने आप ही कम हो जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img