Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बड़े एक्शन की तैयारी में कर्नाटक सरकार, घोटालों की कराएगी जांच

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक सरकार राज्य में कांग्रेस शासन में हुए घोटालों की जांच कराएगी। जांच में दोषी पाए गए नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

उनकी यह टिप्पणी भाजपा की राज्य ईकाई की बैठक के बाद आई है। इस बैठक में अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, विधायक जगदीश शेट्टार, सांसद डीवी सदानंद गौड़ा, भाजपा राज्य इकाई के आयोजन सचिव राजेश जेवी, मंत्री गोविंदा करजोल, आर अशोक और विधायक केएस ईश्वरप्पा भी मौजूद रहे।

घोटालों पर केंद्रित रही बैठक

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान भाजपा नेताओं के बीच पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों और भाजपा सरकार पर लगे 40 प्रतिशत रिश्वत के आरोपों की जांच के आदेश देने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीटी रवि ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कई घोटालों पर पर्दा डाला गया है। इस तरह के घोटालों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ऐसे घोटालों की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

चुनाव तैयारियों पर भी हुई चर्चा

इसके अलावा भाजपा नेताओं की बैठक में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विमर्श हुआ। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर जनसंवाद और जनोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम भी तैयार किया गया है। रवि ने कहा, इस कार्यक्रम को हर विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूरे राज्य में सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। ऐसे में एक सेवा अभियान चलाया जाएगा, जो 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img