Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

‘नोट पर फोटो’ केजरीवाल की मांग का करणी सेना ने किया समर्थन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय मुद्रा पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का फोटो लगाने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी है। इसके बाद से केजरीवाल के बयान पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही हैं। ऐसे में राजस्थान करणी सेना ने सीएम केजरीवाल का समर्थन किया है।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश का फोटो भारतीय मुद्रा पर छापने की बात कही है, वह सराहनीय है। अगर ऐसा होता है तो यह हम सभी के लिए सम्मान और गौरव की बात होगी।

उन्होंने कहा, लक्ष्मी और गणेश का फोटो भारतीय मुद्रा पर होनी चाहिए। केजरीवाल की इस मांग का जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि मां लक्ष्मी खुद अपने आप में मुद्रा का प्रतीक हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि मां लक्ष्मी का फोटो लगाने से किसी पार्टी या नेता को इसका फायदा मिलेगा तो यह गलत है।

मकराना ने कहा, अगर इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश में उनकी सरकारी मुद्रा पर भगवान गणेश और लक्ष्मी का फोटो हो सकती है तो फिर हिंदुस्तान में क्यूं न हो? इसके साथ ही महिपाल सिंह मकराना ने कहा, आज केजरीवाल ने शिवाजी का फोटो भी भारतीय मुद्रा पर होने और कांग्रेस की ओर से अंबेडकर का फोटो भारतीय मुद्रा पर होने की बात कही तो ऐसी स्थिति में करणी सेना भी यह मांग करती है कि सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और हर उस भारतीय की फोटो उस मुद्रा पर होनी चाहिए, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन अगर शिवाजी या अंबेडकर का फोटो भारतीय मुद्रा पर होने की मांग हो रही है तो ऐसे में महाराणा प्रताप और अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के भी फोटो को भारतीय मुद्रा में स्थान मिलना चाहिए।

महिपाल सिंह मकराना ने कहा, गांधी ने अहिंसात्मक रास्ते से देश को आजाद करवाया तो वहीं महाराणा प्रताप ने मुगलों और आतताइयों से देश के स्वाभिमान को बचाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान, जिन्हें इतिहास में जितना सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल सका। अगर इन दोनों महापुरुषों का स्थान भारतीय मुद्रा पर होगा तो उनको पूरा सम्मान मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img