Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कार्ति चिदंबरम केस: जानिए, एक करीबी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वीजा भ्रष्टाचार मामले में की गई है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम ने देर रात पूछताछ के बाद रमन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई के मुताबिक, मामला 50 लाख की घूस लेकर 263 चीनी नागरिकों का वीजा बनवाने से जुड़ा हुआ है।

सीबीआई ने कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ रिश्वत लेकर चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाने का नया मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह कार्ति के चेन्नई और दिल्ली निवास समेत देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। सीबीआई के मुताबिक पिता पी चिदंबरम के केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए कार्ति ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर 263 चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाया था।

देशभर में हुई थी छापेमारी

सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को चेन्नई, मुंबई, कोप्पल (कर्नाटक), झारसुगुदा (ओडिशा), मनसा (पंजाब) और दिल्ली में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रही है। उसके साथ ही यह नया मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के मुताबिक कार्ति ने तलवंडी साबो बिजली परियोजना के लिए चीनी नागरिकों को वीजा दिलाया था।

इनके खिलाफ भी मामला दर्ज

सीबीआई ने कार्ति के अलावा उनके करीबी सहयोगी एस भास्करारमन, तलवंडी साबो बिजली परियोजना के प्रतिनिधि विकास मखारिया (जिसने रिश्वत की पेशकश की), कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, मुंबई स्थित बेल टूल्स लिमिटेड (जिसके जरिये रिश्वत पहुंचाई गई) व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर आपराधिक साजिश, खातों में हेरफेर और भ्रष्टाचार की धाराओं में आरोप लगे हैं। सीबीआई को प्रारंभिक जांच में भास्कर रमन के पास से एक हार्डड्राइव मिली थी जिसमें 50 लाख के लेनदेन का ब्योरा था।

न जाने कितनी बार…अब तो रिकॉर्ड बन गया होगा: कार्ति

सीबीआई छापों के बाद कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट किया था, न जाने कितनी बार, मैं तो गिनती भी भूल गया। ‘रिकॉर्ड’ तो बन ही गया होगा! कुछ देर बाद कार्ति ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने बताया था कि अभी मेरे दफ्तर से ‘रिकॉर्ड’ के बारे में जानकारी मिली है। 2015 में दो बार, 2017 में एक, 2018 में दो बारा और आज। कुल 6 बार! इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई की टीम ने मेरे चेन्नई और दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा है। टीम ने मुझे एक एफआईआर दिखाया था जिसमें मुझे आरोपी नहीं बनाया गया है।

सीबीआई को कुछ हाथ नहीं लगा

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, सीबीआई टीम को हमारे घर से कुछ हाथ नहीं लगा, न ही ये लोग कुछ जब्त कर सके। लेकिन इन सबके बावजूद सीबीआई के छापों की टाइमिंग दिलचस्प थी। हालांकि कांग्रेस नेता किस टाइमिंग की बात कर रहे हैं इसका जिक्र ट्वीट में नहीं था।

सीबीआई जांच में सहयोग कर रहे: बिजली कंपनी

तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, पंजाब में हमारे ठिकानों पर छापे सीबीआई की जांच का मुख्य हिस्सा रहा। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img