Friday, February 27, 2026
- Advertisement -

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल और AAP को मिली राहत, बोले- ‘सत्य और ईमानदारी की जीत’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल काफी भावुक हो गए और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने साफ किया है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं।”

केजरीवाल के आंसू, बोले- जीवन में केवल ईमानदारी से कमाई

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले के बाद भावनात्मक रूप से कहा, “भाजपा ने पिछले कुछ सालों में हमें शराब घोटाले में फंसाने की कोशिश की थी, लेकिन आज कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था। यह फर्जी केस था और अब सत्य की जीत हुई है। मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा ईमानदारी से कमाई की है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमें जेल में डालने के लिए यह झूठा मामला बनाया गया था। कोर्ट ने कहा कि हम सब ईमानदार हैं, और हम अच्छे काम के लिए सत्ता में आए हैं।”

मनीष सिसोदिया का बयान- संविधान पर गर्व

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, “आज एक बार फिर हमें देश के संविधान पर गर्व हो रहा है। यह सत्य की जीत है।”

सौरभ भारद्वाज ने कहा- सीबीआई, ईडी के पास कोई ठोस सबूत नहीं

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “ईडी एक ऐसी संस्था है, जो व्हीलचेयर पर चल रही है। देशभर में 600 स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन कहीं से कोई भी बरामदगी नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा था कि यह केस एक मिनट भी ट्रायल में नहीं टिकेगा। आज कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया, इसका मतलब यह मामला इतना कमजोर था कि इसमें मुकदमा चलाना भी संभव नहीं था।”

आतिशी का बयान- आम आदमी पार्टी है ईमानदार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने कहा, “आज यह साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी ईमानदार नेता हैं। कोर्ट का फैसला दिखाता है कि किस तरह केंद्र सरकार की एजेंसियों ने बिना उचित जांच के आरोप लगाए। आज भाजपा का सच सामने आ गया है।”

गोपाल राय ने कहा- न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला दिया

आप विधायक गोपाल राय ने कहा, “यह ऐतिहासिक फैसला है। पहली बार ऐसा हुआ कि चुने हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जेल में डालने का प्रयास किया गया। सीबीआई की रिपोर्ट में कोई भी ठोस आधार नहीं था। यह सीबीआई का घोटाला था और एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया था। आज इन षड्यंत्रों का पर्दाफाश हुआ है।”

सुनीता केजरीवाल का भावुक संदेश

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने फैसले के बाद खुशी जताई और कहा, “मैं भगवान का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। अरविंद जी ने हमेशा अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है। लेकिन भाजपा ने उन्हें और उनके साथियों को जेल में डालने की पूरी कोशिश की। मुझे पूरा विश्वास था कि सत्य की जीत होगी। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जो हमारे साथ खड़े रहे।”

क्या है शराब नीति मामला?

कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली आबकारी नीति 2021-22’ लागू की थी। इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं की शिकायतें आने के बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके परिणामस्वरूप, नई शराब नीति को रद्द कर दिया गया।

सीबीआई और ईडी की जांच

सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बाद में, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की। सीबीआई का आरोप था कि शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी हुई, जबकि ईडी का ध्यान धन शोधन के आरोपों पर था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को हार स्वीकारना भी सिखाएं

उषा जैन ‘शीरी’ बच्चों का मन कोमल और भावुक होता...

तन-बदन में आग लगाने वाली शब्दावली

राजनीति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चलते चर्चा में...

दुनियाभर में अपनी किरकिरी कराते ट्रंप

न्याय तो न्याय होता है फिर वो अपनों के...

भ्रष्टाचार व्यापक समस्या

किसी भी लोकतांत्रिक समाज में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का...

Cricket News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह को बड़ा झटका, पिता खानचंद का हुआ निधन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here