Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

केजरीवाल ने यमुना की गंदगी पर जताई चिंता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर की। साथ ही छह एक्शन प्वाइंट्स भी बताए। उन्होंने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 साल लगे। दो दिन में इसकी सफाई नहीं हो सकती। मैंने दिल्ली के चुनावों में लोगों से वादा किया था कि अगले चुनावों तक इसे साफ कर दिया जाएगा।

हमने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। हमारे पास इस पर छह एक्शन प्वाइंट हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि पहली कार्ययोजना में हम युद्धस्तर पर सीवर ट्रीटमेंट पर काम कर रहे हैं। सबसे पहले नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं।

दूसरा- मौजूदा प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, तीसरा- पुराने ट्रीटमेंट प्लांटों की तकनीक बदली जा रही है। चौथा- झुग्गी-झोपड़ी से निकलने वाला कचरा जो नदियों में जाता है, उसे अब सीवर में मिला दिया जाएगा।

पांचवां- कुछ क्षेत्रों में लोगों ने सीवर कनेक्शन नहीं लिया है, हमने ऐसे क्षेत्रों में मामूली शुल्क पर सीवर कनेक्शन स्थापित करने का निर्णय लिया है। छठा- गाद निकालने का काम किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी को साफ करने के लिए छह एक्शन प्वाइंट लागू करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी।

ये है छह एक्शन प्वाइंट्स

  • बेहद कम कीमत पर नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने पर करेंगे काम।
  • तकनीक की मदद से होगी नालों की सफाई।
  • सीवर ट्रीटमेंट प्लान की क्षमता बढ़ा रहे हैं।
  • इंडस्ट्रियल वेस्ट पर लगाएंगे लगाम।
  • इंडस्ट्रीज को ट्रीटमेंट प्लांट को भेजना होगा वेस्ट।
  • झुग्गियों की गंदगी को सीवर में मिलाने का काम।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img