Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस के 25 विधायकों को लेकर केजरीवाल ने कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो  |

नई दिल्ली: पंजाब में आप के नेता लगातार पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल सीएम का चेहरा नहीं होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि टिकट न मिलने पर नेता नाराज हो जाते हैं। यह हर पार्टी में होता है। नाराज लोगों को मनाने की कोशिश की जाती है। कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं।

कांग्रेस के भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं। हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते हैं। अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दे तो आज शाम तक 25 कांग्रेस के विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

हमारे दो विधायक कांग्रेस में गए हैं। कांग्रेस के 25 विधायक और दो-तीन सांसद हमारे संपर्क हैं। वह आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं लेकिन हम यह गंदी राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने में क्या आपत्ति

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के नेता मुफ्तखोरी और माफिया राज में लगे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वह नेताओं की मुफ्तखोरी और माफिया राज को जड़ से खत्म कर देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर मंत्री और विधायकों को सरकार की तरफ से 4000 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकते हैं तो देश की जनता को 300 यूनिट मुफ्त देने में क्या आपत्ति है।

1000 रुपये देने से मुफ्तखोर नहीं बन जाएंगी महिलाएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह 1000 रुपये महीने पंजाब की माताओं-बहनों को देते हैं तो इससे वह मुफ्तखोर नहीं बन जाएंगी। यह बात उन्होंने एक पत्रकार की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

उन्होंने कहा कि उन्हें मुफ्तखोरी जैसे शब्द पर कड़ा ऐतराज है। वह अपनी बहन-बेटियों और माताओं को मुफ्तखोर नहीं बनाना चाहते। विदेश में इसे सोशल सिक्योरिटी का नाम दिया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img