Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट गए केजरीवाल, हिरासत को बताया गैर-कानूनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 मार्च के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने पीएमएलए कोर्ट के ईडी रिमांड के खिलाफ आदेश को चुनौती दी है। उनकी कानूनी टीम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड दोनों की याचिका दाखिल की है। यह गैर कानूनी है। उन्हें हिरासत से तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इस मामले पर लीगल टीम ने तत्काल सुनवाई की मांग की।

बता दें कि अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img